Looks like you've blocked notifications!

नेताजी से जुडी 25 फाइलें ऑनलाइन

नई दिल्ली। नेताजी सुभाषचंद्र बोस से जुडी सार्वजनिक की गई 25 फाइलों को शुक्रवार को ऑनलाइन जारी किया गया। संस्कृति सचिव एन के सिन्हा ने इन फाइलों को वेब पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट नेताजीपेपर्स डॉट जीओवी डॉट इन पर जारी किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेताजी से जुडी 100 फाइलों को संरक्षित और डिजिटीकरण के बाद उनकी 119वीं जयंती पर इस साल 23 जनवरी को सार्वजनिक किया था। उसके बाद मार्च और अगस्त के बीच छह और पुलिंदों में 175 फाइलों को जारी किया गया।
Share this article