Looks like you've blocked notifications!

कुमारी मनु की 31वीं पुण्यतिथि परटोंक में 23वां विश्व शांति महायज्ञ

टोंक। अखिल भारतीय ज्योतिष संस्था संघ (पं.) नई दिल्ली एवं मनु ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान टोंक के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को कुमारी मनु की 31वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 23वां विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया गया। यह महायज्ञ जानकी बाई गेस्ट हाउस में विश्व कल्याण की भावना के साथ संपन्न हुआ।मनु ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान टोंक के निदेशक बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि महायज्ञ पंडित जगदीश नारायण शास्त्री के मार्गदर्शन में यज्ञाचार्य डॉ. पवन सागर द्वारा संपन्न कराया गया। यज्ञ में पंडित रामकिशन शर्मा पलाई, पं. राधेश्याम पाराशर, पंडित गणेश शर्मा, पंडित विशाल शर्मा, पंडित दशरथ किशोर शर्मा सहित अन्य विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दिलवाईं।महायज्ञ में बाबूलाल शास्त्री, एडवोकेट बसंती लाल, रोहिताश्व कुमावत, हनुमान सिंह सोलंकी, पार्षद रामचरण साहू, रामावतार चौहान, गोपाल साहू, कन्हैया लाल नामा, काव्याश साहू, मुकेश साहू, श्याम साहू, कुलदीप अग्रावत सहित अनेक श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कीं।इस अवसर पर नि:शुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बाबूलाल शास्त्री, डॉ. पवन सागर एवं पंडित रामकिशन शर्मा पलाई ने उपस्थित लोगों को परामर्श एवं ज्योतिषीय उपाय बताए।बाबूलाल शास्त्री ने जानकारी दी कि 23वां ज्योतिष महासम्मेलन 21 दिसंबर, रविवार को आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का शुभारंभ मेवाड़ विश्व विद्यालय गंगरार के ज्योतिष विभाग के डॉ. ओमप्रकाश शर्मा करेंगे। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में ज्योतिषविद राकेश सोनी उपस्थित रहेंगे, जबकि अध्यक्षता रमेश गुरु कुम्हावत, आसरा गुरु पूजा जयपुर द्वारा की जाएगी।
Share this article