Looks like you've blocked notifications!

2 हजार करोड़ रूपए से होगा गुरुग्राम का विकास

गुडग़ांव के दिल्ली की होगी बेहतर कनेक्टिविटीराव नरबीर सिंह ने कहा कि गुडग़ांव से दिल्ली व जयपुर की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंनें कहा कि द्वारका एनपीआर को 16 लेन का नेशनल हाईवे बनाया जाएगा जो देश का सबसे चौड़ा हाईवे होगा। गुडग़ांव में मैट्रो का विस्तार सुभाष चौंक तक किए जाने की योजना है। इतना ही नही, लोगों को ट्रांसपोर्ट के एक बेहतर विकल्प के रूप में जल्द ही मैट्रिनो की सौगात मिलने जा रही है।उन्होंने कहा कि मानेसर से पलवल तक का हाईवे लोगों के लिए शुरू किया जा चुका है और 400 दिनों में मानेसर से कुंडली तक हाईवे भी बनकर तैयार हो जाएगा जिसके निर्माण का कार्य शुरू हुए 15 दिन हो चुके है। मंत्री ने कहा कि साऊथ सिटी से बादशाहपुर तक ऐलिवेटिड फ्लाईओवर बनाया जाएगा जो 700 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा।यह भी पढ़े :खास खबरExclusive :क्यों चलाई रिवर्स गियर में साइकिल मुलायम ने?यह भी पढ़े :ऐसे बना रहे हैं नमक से काले धन को सफेद
Share this article