दो आतंकवादी एक मकान में छुपे थे, सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बल जब
वहां पहुंचे तो फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने
प्रदर्शन शुरू कर दिया और सुरक्षा बलों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।युवक
भी उन्हीं प्रदर्शनकारियों के साथ था और वह एनकाउंटर के दौरान सुरक्षा
घेरे को तोडऩे की कोशिश कर रहा था। जब सुरक्षा बल भीड़ को हटाने की कोशिश
कर रहे थे तो इस युवक को गोली लगी। इस मुठभेड़ में दोनों आतंकियों को मार
गिराया गया है।