Looks like you've blocked notifications!

जम्मू-कश्मीर में हुए मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर

श्रीनगर । दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के द्रगाड इलाके में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने कहा, "दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं। तलाशी अभियान जारी है।"इससे पहले, पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया था और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ हो गई। --आईएएनएस
Share this article