Looks like you've blocked notifications!

लंदन में 2 सिख गुटों में खूनी संघर्ष, 3 लोगों की मौत

लंदन। लंदन में रविवार रात 2 सिख गुटों की झड़प में समुदाय के 3 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में लंदन पुलिस ने सोमवार को 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि 2 गुटों में झड़प की वजह से 3 लोगों की मौत हुई है।मेल ऑनलाइन के मुताबिक इस मामले में हत्या के संदिग्ध के तौर पर 29 और 39 वर्षीय 2 सिख युवकों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना पूर्वी लंदन के इलफोर्ड में सेवन किंग्स रेलवे स्टेशन के नजदीक हुई।3 अज्ञात मृतकों की उम्र 20 से 30 के बीच है। उन पर चाकुओं से हमला किया गया था और वारदातस्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हत्याकांड के भयानक दृश्य सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए हैं, जिसमें एक मृतक को खून से लथपथ स्टेशन के नजदीक सीढ़ियों के नीचे पड़ा था।स्टेशन के नजदीक स्थित एक टैक्सी कंपनी के मालिक ने कहा कि एक आदमी अपने घर से खून लथपथ अवस्था में बाहर निकला और मदद की गुहार लगा रहा था। जांच एजेंसी तिहरा हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है और मृतकों के परिवारों को घटना के बारे में सूचित कर दिया है।(आईएएनएस)
Share this article