पिता ने कहा, हालांकि परिवार वालों के दबाव के कारण एक दिसंबर को मैं महिला
थाने में एफआईआर दर्ज कराने पहुंचा, लेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने मुझे
भगा दिया। उसके बाद अगले दिन मैं एसएचओ से मिलने पहुंचा, लेकिन उन्होंने भी
कोई संज्ञान नहीं लिया। इसके बाद पीडि़ता के पिता ने एसपी से मुलाकात की,
जिन्होंने पीडि़ता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट
में यौन उत्पीडऩ होने की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन पीडि़ता के शरीर पर जख्म
के निशान पाए गए। पुलिस अधिकारी ने बताया, हमने मुख्य संदिग्ध व सेना के
जवान के ठिकाने का पता कर लिया है, जो इलाहाबाद में है, उससे पूछताछ करने
के लिए टीम गठित की गई है।वहीं दूसरी घटना 14 वर्षीय एक किशोरी के साथ
पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म किए जाने की है। घटना शनिवार की है। बिजनौर जिले के
पृथ्वीपुर गांव के निवासी व आरोपी शैंकी सिंह के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की
धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और पीडि़त किशोरी का
रविवार को मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है। वहीं किशोरी के चाचा पर भी
आरोपी की मदद करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। दरअसल किशोरी के चाचा
ने उसे स्कूल ले जाने के लिए अपनी बाइक पर बिठाया था और बाद में आरोपी से
कहा था कि वे किशोरी को स्कूल तक ले जाए। दोनों आरोपियों की अभी तक
गिरफ्तारी नहीं हुई है।