Looks like you've blocked notifications!

संभल: सड़क हादसे में 2 की मौत

संभल| उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हुए हैं। हादसा दिल्ली बदायूं रोड पर हुआ। पुलिस का कहना है कि दोनों बसे तेज रफ्तार में थीं।हादसे में दुर्घटनाग्रस्त बसों में से एक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बुलंदशहर डिपो की थी और दूसरी कौशाम्बी डिपो की। हादसे में मरने वालों की शिनाख्त पप्पू और सुबोध के रूप में हुई है। सभी घायल बदायूं, आंवला और बरेली के रहने वाले हैं। घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां चार की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बदायूं मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। दोनों सरकारी बसों के कंडक्टर और चालक घटना स्थल से फरार हो चुके हैं। आईएएनएस
Share this article