Looks like you've blocked notifications!

आंखों में मिर्च डालकर व्यापारी से 14 लाख की लूट

गाज़ियाबाद। शहर में बदमाशों का बोल बाला सिर चढ़कर बोल रहा है। मंगलवार को बदमाशों ने इन्द्रपुरम थाना क्षेत्र के वैशाली इलाके में हरियाणा के व्यापारी से आंखों में मिर्च डालकर 14 लाख रुपए की लूट कर ली।हरियाणा निवासी राजेश गाजियाबाद के इंद्रापुरम की संतोष प्लाइवुड स्टोर से कैश लेने के लिए वसूली के लिए आए थे। यहां से 14 लाख कैश लेकर ऑटो से जा रहे थे। वैशाली के पास नहर रोड पर ऑटो में पहले से बैठे 2 बदमाशों ने राजेश की आंखो में मिर्ची झोंक दी और हथियार दिखाकर कैश लूट कर फरार हो गए। इस दौरान पीड़ित ने घटना का विरोध किया तो बदमाशों ने पीड़ित राजेश की पिटाई कर दी।
Share this article