ग्राॅफिक्स: पटौदी और फर्रूखनगर में सेक्टर विकसित करने के लिए सात गांवों को जमीन अधिग्रहण के नोटिस जारी किए गए थे. आपको ग्राॅफिक्स के जरिये बताते हैं कि इन सेक्टरों के लिए किस गांव की कितनी जमीन को अधिग्रहण के नोटिस जारी किए गए थे.गांव एकड़फर्रूखनगर 227 एकड़सुल्तानपुर 67 एकड़मुबारिकपुर 140 एकड़जनौला 28 एकड़पटौदी 214 एकड़रामपुरा 117 एकड़जाटौली 5 एकड़अब हुडा ने इस मामले को हरियाणा सरकार के सामने रख दिया है, इस मामले को लेकर जल्द ही एक बैठक होगी। जिसमें फैसला लिया जाएगा कि जमीन को अधिग्रहित किया जाए या नहीं किया जाए या प्राॅपर्टी मार्केट को देखते हुए जमीन सस्ती होने का इंतजार किया जाए। बताया जा रहा है कि गुरूग्राम के पटौदी और फर्रूखनगर नहीं, बल्कि हरियाणा में विकसित होने वाले सभी सेक्टरों की लांचिंग पर सवालिया निशान लग गया है।