जयपुर । लाइफ-स्टाइल मैगजीन सिम्पली जयपुर एवं रघु सिन्हा माला
माथुर चैरिटी ट्रस्ट , हेल्पेज इंडिया , रोटरी क्लब जयपुर - सिटीजन और थार
सर्वोदय संस्थान, ग्लोबल वीमेन पावर द्वारा शिक्षकों के सम्मान में '7th
प्रिंसीपल्स एंड टीचर्स अवार्ड 2018 कार्यक्रम शुक्रवार को बिड़ला सभागार,
जयपुर में आयोजित किया गया । इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि के रूप
में राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स के मानद सचिव के.एल.जैन और राजस्थान राज्य
महिला आयोग की अध्यक्षा सुमन शर्मा रहे । इस सम्मान समारोह में प्री
स्कूल के 8, सरकारी स्कूल के 31, निजी स्कूल के 61, कॉलेज/
यूनिवर्सिटीज(सरकारी एवं निजी) के 13, कोचिंग संस्थान के 7 प्रिंसीपल्स
एवं टीचर्स, कुल 120 प्रिंसीपल्स एवं 120 टीचर्स का सम्मान किया गया। वहीं
बारहवीं कक्षा मे साइंस एवं कॉमर्स , आर्ट्स के बेस्ट पांच - पांच
छात्र - छात्राओं को मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके
अतिरिक्त शिक्षा के क्षेत्र मे 30 वर्षो से अधिक अपना समय देने वाले
व्यक्तित्व जो समाज के प्रेरणा स्त्रोत रहे पाँच लोगो को " माला माथुर
मेमोरियल लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड्स " से नवाजा गया , जिनका शिक्षा के
क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान रहा है।