मेक्सिको । मेक्सिको के गुआनाजुआतो
प्रांत के इरापुआटो शहर में एक बार में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा की गई
गोलीबारी में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
सीएनएन ने शहर के नागरिक सुरक्षा सचिव के बयान के हवाले से बताया कि शनिवार
शाम को हुई इस घटना में लगभग छह पुरुष और इतनी ही महिलाएं मारी गई।अज्ञात बंदूकधारियों की तलाश की जा रही है।गुआनाजुआतो राज्य में एक महीने से भी कम समय में यह दूसरी सामूहिक गोलीबारी है।इससे
पहले की घटना में मेक्सिको के सैन मिगुएल तोतोलापन शहर के एक टाउन हॉल में
बंदूकधारियों द्वारा की गई गोलीबारी में शहर के एक मेयर सहित 18 लोगों की
मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे।--आईएएनएस