Looks like you've blocked notifications!

चीन : भूस्खलनों में 12 की मौत, 34 लापता

बीजिंग। चीन ने गुइझोऊ प्रांत में हुए दो भूस्खलनों में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सरकारी प्रसारक सीसीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, गुइझोऊ के शुइचेंग काउंटी में मंगलवार की रात भूस्खलन में 21 घर जमींदोज हो गए और 11 लोगों की मौत हो गई। 11 लोगों को बचाया गया है, जबकि 34 लापता हैं।भूस्खलन से पहले प्रभावित इलाके में 50 से ज्यादा लोग रह रहे थे।समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे 11 लोग मृत पाए गए, अन्य 11 लोगों को बचा लिया गया। बचाव कार्य अभी भी जारी है।आपातकाल प्रबंधन मंत्रालय ने कहा कि स्थानीय सरकार को आपदा राहत में सहायता देने के लिए एक कार्य दल प्रभावित इलाके में भेजा गया है।काउंटी सरकार के मुताबिक, दूसरा भूस्खलन गुइझोऊ प्रांत के हेजांग काउंटी के एक गांव एक निर्माणधीन स्थल पर हुआ। यह घटना मंगलवार को शाम करीब 4 बजे हुई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य लापता है। (आईएएनएस)
Share this article