कानपुर।
कल्याणपुर इलाके में राहगीर उस वक्त दहशत में आ गए, जब एक भारी-भरकम अजगर सड़क किनारे
देखा। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ा और वन्य क्षेत्र में छोड़
दिया। आईआईटी के पास रविवार को इलाकाई लोगों ने तकरीबन 12 फुट लम्बा अजगर देखा। अजगर
देखते ही घरों में और उसे देखते लोगों में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन लोगों ने वन
विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर आए वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ा और
ले गए। वन अधिकारी के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र से भोजन की तलाश में भटकर अजगर आ
गया था, उसे
प्राणि उद्यान के वन्य क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर