Looks like you've blocked notifications!

प्लेसमेंट ड्राइव में 11 स्टूडेंटस इंटरव्यू के लिए चयनित

हमीरपुर। करियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर सांइस विभाग द्वारा मंगलवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन करवाया गया। जिसमें सीएस सोलूशन कंपनी ने स्टूडेंटस का साक्षात्कार लिया। विभाग के विभागाध्यक्ष इंजी. अंशुल ठाकुर ने बताया कि विभाग ने सीएस सॉल्यूशंस एक सॉफ्टवेयर कंपनी है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में बीसीए व बी-टेक फाइनल ईयर के स्टूडेंटस ने इसमें भाग लिया। इस ड्राइव में कुल 44 स्टूडेंटस ने भाग लिया। यूनिवर्सिटी में समय-समय पर मल्टीनेशनल कंपनियां स्टूडेंटस की कैंपस प्लेसमेंट के लिए आती रहती हैं। इस प्लेसमेंट ड्राइव में 11 स्टूडेंटस इंटरव्यू के लिए चयनित हुए हैं।
Share this article