Looks like you've blocked notifications!

चंडीगढ़ में 100 युवाओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण

चंडीगढ़। भाजपा कार्यालय कमलम में 100 युवकों ने भाजपा में आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष महकवीर संधू, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी रमेश सहोड़, महामंत्री प्रिया पासवान, शशांक दुबे, डा.श्याम प्रसाद मुखर्जी जिला के अध्यक्ष कर्ण पाल राणा, कंवर राणा काकू उपस्थित रहे। यह जानकारी प्रदेशाध्यक्ष महकवीर संधू ने दी। उन्होंने बताया कि तुषार भट्ट, गोलू पंडित, अभिनव गुप्ता, आदीराज, रुद्राक्ष और सौरभ शर्मा सहित 100 युवाओं ने पार्टी प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
Share this article