Looks like you've blocked notifications!

डायरिया का बढ़ा प्रकोप, 9 बच्चों सहित 10 की मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में डायरिया से दो दिनों में नौ बच्चों सहित 10 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर. के. नय्यर ने डायरिया के कारण नौ बच्चों और 30 वर्षीय महिला की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पांच बच्चों की आयु पांच साल से कम है जबकि चार की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच है।जिला मजिस्ट्रेट अरविंद मलाप्पा बनगारी ने कहा, "हर प्रभावित गांव में डॉक्टरों को भेज दिया गया है और सरकार से विशेष दलों को भेजने का आग्रह किया गया है। एडीएम और एसडीएम की निगरानी में दवाइयां वितरित करने का काम किया जा रहा है।"बनगारी ने बताया, "ईंट के भट्टों में ज्यादातर मौतें हुई है। सहायक श्रम आयुक्त को वहां उपलब्ध सुविधाओं का आकलन करने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पीड़ित मरीजों को दवा के साथ ओआरएस घोल भी बांट रही है।"-आईएएनएस
Share this article