खून से लथपथ मां तब खूब हुईं थी प्रसन्न...शास्त्रों में वर्णित
है कि जब धरती पर राक्षसों का आतंक बढ़ गया तो मां ने इन राक्षसों को खत्म
करने की ठानी। राक्षसों के खात्मे के बाद मां का पूरा शरीर लाल रंग से रंग
गया और मां इस बात से प्रसन्न हुईं की अब धरती रक्षसों से मुक्त हो गई।
बुराई पर अच्छाई की ये जीत के लिए जब वह खुद को लाल रंग से रंगा पाईं तो
बेहद प्रसन्न हुई और तब से मां को लाल रंग भाने लगे। यही कारण है कि लाल
रंग की वस्तुएं चढ़ाने से मां बहुत प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा लाल रंग
का अपना महत्व है। इसे शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इसे साहस और दृढ़ता
का प्रतीक माना जाता है, इसलिए जो लोग पूजा करते हैं वो लाल सिन्दूर, लाल
चुनरी आदि का चढ़ावा चढ़ाते हैं।गुड़हल से है मां को विशेष प्रेम...माता
को लाल लाल रंग का फूल, खासतौर पर लाल गुड़हल बहुत ही प्रिय है। मान्यता
है कि माता का दरबार जितना लाल रंग से सजता है मां उतनी ही प्रसन्न होती
हैं।