फिल्म ‘आंखे 2’ की
स्टारकास्ट को हाल ही में मीडिया के सामने लॉन्च किया गया। इस मौके पर
रेजिना कैसेंड्रा समेत कुछ कलाकारों ने डांस परफॉर्मेंस भी दी। रेजिना ने
एक सेमी शीर ब्लैक ड्रेस पहना हुआ था। डांस करते हुए वह अपनी ड्रेस को
संभाल नहीं पाईं। ड्रेस कई जगह से खिसक गई। इस दौरान रेजिना की कुछ
आपत्तिजनक फोटो मीडिया के कैमरों में कैद हो गईं। ये फोटो इंटरनेट पर वायरल
हो गई हैं।