हमारे देश में चाय पीना एक आदत है। बात के दौरान अगर चाय की चुस्कियां न ली जाएं तो कुछ अधूरा लगता है। देश की करीब 80 से 90 फीसदी जनसंख्या सुबह उठने के साथ ही चाय पीना पसंद करती है। बेड टी का कल्चर न केवल शहरों में प्रचलित है बल्कि गांव-देहात में भी लोग सुबह की शुरुआत चाय से करना पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग खाते समय भी चाय का सेवन करते हैं। अब यहां सवाल ये उठता है कि खाने के साथ चाय पीना सेहत के लिए सही है या गलत? खाने के साथ हमें चाय का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि हम जो भी आहार लेते हैं अगर उसमें आयरन होगा और शरीर को उसका फायदा बिलकुल नहीं मिल पायेगा। दरअसल चाय या कॉफी में टैनिन नामक पदार्थ पाया जाता है, जो आयरन को प्रतिबंधित कर देता है।