स्मिथ ने कहा, ‘‘प्लैक के कारण पहले संकीर्ण
बनी रक्त धमनियों में यह खास तौर से महत्वपूर्ण है जो रक्त प्रवाह को रोक
सकता है, जिससे हृदयाघात होता है।’’ उन्होंने कहा कि नियमित शारीरिक
गतिविधियों से स्वास्थ्य को कई फायदे होते हैं जिसमें हृदय रोगों की
राकथाम भी शामिल है। इसलिए इसे जारी रखना चाहिए। लेकिन, अगर कोई नाराज है
या परेशान है और इनसे मुक्ति के लिए व्यायाम करना चाहता है तो उसके लिए
सुझाव यही है कि व्यायाम को अधिक खींचा ना जाए, इसे सामान्य रखा जाए।(आईएएनएस)