Looks like you've blocked notifications!

नोटबंदी से बढे मनोविकार! इनसे यूं बचें...

एक वरिष्ठ मनोचिकित्सक ने कहा है कि नकदी के लिए जूझ रहे लोगों, खासकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर नोटबंदी बुरा असर डाल रही है। फोर्टिस, आनंदपुर के वरिष्ठ मनोचिकित्सक संजय गर्ग ने कहा,बीते कुछ दिनों में मेरे पास ऎसे कई मरीज आए जिन पर नोटबंदी का बुरा प्रभाव पडा है। इनमें से कई का संबंध बंगाल के ग्रामीण इलाकों से था जहां लोग नकदी पर ही निर्भर करते हैं। शहरों में तो लोग आनलाइन भुगतान या कार्ड से भी काम चला लेते हैं लेकिन गांवों में यह बहुत कम प्रचलन में हैं। ग्रामीणों के पास प्लास्टिक मनी का विकल्प नहीं होता। गर्ग ने यह भी कहा कि नकदी की कमी की वजह से कई लोग चिकित्सकों या अस्पतालों से सलाह के लिए ली गई तारीख पर पहुंच नहीं रहे हैं। वे यात्रा के खर्चे और डाक्टर की फीस चुका पाने की स्थिति में नहीं हैं। गर्ग ने कहा कि फोन पर मरीज कंसल्ट कर सकता है लेकिन फिर फोन पर मरीज की वैसी जांच हो नहीं सकती जैसी सामने होने पर होती है। यह भी पढ़े : घरेलू उपाय:कील मुंहासों से पाएं छुटकारा यह भी पढ़े : शरद ऋतु में ऐसे हो बच्चों के कपड़ों का चयन
Share this article

यह भी पढ़े

जानें संतुलित आहार की अनजानी बातों के बारे में

केसर स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभकारी

शिमला मिर्च के सेहतभरे लाभ

आपका तनाव संतान को दे सकता है मधुमेह

क्या आप जानते है खांसी का इलाज है चॉकलेट!

खूब खाइए हरी सब्जियां घटेगा मोतियाबिंद का खतरा