Looks like you've blocked notifications!

ओलिविया को याद नहीं ऑस्कर अवॉर्ड पाने का खास पल

लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री ओलिविया कॉलमैन, जिन्हें 'द फेवरेट' में अपने किरदार के लिए साल 2019 अकादमी अवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला है, उनका कहना है कि उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड पाने का पल याद नहीं है। 'द ग्राहम नॉर्टन शो' पर उपस्थित होने के दौरान अभिनेत्री ने कहा, "मुझे दरअसल वो पल याद नहीं है।"फिमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, ओलिविया ने आगे कहा, "ऑस्कर की सबसे अच्छी बात यह है कि ठीक उसके पीछे ही बार है, ऐसे में सब वहीं थे। वहां सैकड़ों सीटें हैं, तो सभी वहां पहुंच गए थे।"वहीं साल 2018 में 'द फेवरेट' के जरिए ओलिविया को हॉलीवुड का बड़ा टिकट मिल गया, हालांकि अभिनेत्री ने बड़े पर्दे के परियोजनाओं के साथ छोटे पर्दे के परियोजनाओं में तालमेल बिठाए रखा।(आईएएनएस)
Share this article

यह भी पढ़े

फिल्म का ट्रेलर ही 7 घंटे का तो पूरी फिल्म....

बिना मेकअप चूहे जैसी दिखती है यह अभिनेत्री

इस अभिनेत्री को पांच बार किया प्रपोज