Looks like you've blocked notifications!

‘ग्राम’ -2016 :सीएम राजे ने की किसानों के हित में कई घोषणाएं

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट में कृषि की नवीनतम तकनीकियों से किसान मंत्रमुग्ध हो गए। प्रदर्शनी में हजारों की संख्या में किसानों ने कृषि से संबधित नवाचारों का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में कृषि, पशुपालन, मुर्गीपालन, बागवानी, गोपालन सहित कृषि के प्रत्येक क्षेत्र पर कुल 216 स्टॉल लगाई गई हैं।ग्राम के दौरान कुल 20 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी क्षेत्र को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिनमें पशुधन, पोस्ट हार्वेस्टिंग टेक्नोलॉजीज, एग्री इनपुट्स एवं प्रोटेक्टेड कल्टीवेशन, आर्गेनिक फॉर्मिंग, फूड एवं फूड प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजीज, कृषि मशीनरी और अलाइड सर्विसेज को शामिल किया गया है। साथ ही प्रदर्शनी में वित्तीय संस्थाएं, सिंचाई, प्लास्टिकल्चर एवं प्रिसिजन फार्मिंग कुछ प्रमुख क्षेत्र हैं। कृषि को बढ़ावा देने के लिए स्टार्ट अप्स पर विशेष पैवेलियन लगाया गया है।बंजर भूमि भी उगलेगी सोना यह भी पढ़े :500 व 1000 के नोट बंद: आम आदमी को कितना नुकसान, कितना फायदा यह भी पढ़े :खबर मिली कब्रिस्तान में पडी हैं नोटों की गड्डियां लेकिन..
Share this article