इसमें 1.3 गीगाहट्र्ज का एमटीके 6737 एच प्रोसेसर है, जिसके साथ 2 जीबी का
रैम और 16 जीबी का इंटरनल स्टोरेज है, जिसे 64 जीबी के साथ बढ़ाया जा सकता
है। यह फोन एंड्रायड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है, जिसके ऊपर कंपनी का स्माइल यूएक्स यूजर इंटरफेस (यूआई) है।इस
फोन का रैम थोड़ा और ज्यादा होना चाहिए, क्योंकि भारी गेम खेलने के दौरान
यह कभी-कभी अटक जाता है। लेकिन इसकी कीमत को देखते हुए इस कमी को नजरअंदाज
किया जा सकता है, क्योंकि इस कीमत खंड में इसका कैमरा बेहतरीन है।--आईएएनएस