जूली ने हत्या से पहले बेटे को स्कूल भेज दिया और सास की चाय में
नींद की गोलियां मिलाकर खिला दीं, जिससे सुशीला गहरी नींद में सो गई और बाद
में उसका गला घोंट दिया। जूली ने पुलिस को बताया कि उसकी शिवा राजावत से
शादी हुई थी, उसके बाद एक दोहरे हत्याकांड में उसका ससुर, पति व देवर दो
वर्ष से जेल में है, वह घर में अपने बेटे और सास के साथ रहती थी। मिश्रा ने
बताया कि जूली सास की हत्या कर उन लोगों को फंसाना चाहती थी, जिनकी शिकायत
पर उसके परिजन जेल में हैं।