नई दिल्ली। नौ लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए शनिवार को पकडे गए कॉरपोरेट
मामलों के महानिदेशक बीके बंसल की पत्नी और बेटी ने मंगलवार को पूर्वी
दिल्ली स्थित अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बंसल की बेटी नेहा
और पत्नी सत्यबाला के सुसाइड की वजह नहीं पता चल पाई है। दोनों के शव घर
में पंखे पर लटके मिले।