Looks like you've blocked notifications!

पेशी पर आया था कैदी, पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार

फतेहपुर: जिला कचहरी से एक कैदी के भागने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पेशी पर आया कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.जानकारी के अनुसार, मनोज सविता नाम का अभियुक्त लगभग चार से पांच माह पूर्व बाइक चोरी और फर्जी कागजात के मामले में जेल में था. सोमवार सुबह जब वह पेशी में कोर्ट आया तो पुलिस को चकमा देकर भाग निकला. बताया जा रहा है कि जब कचेहरी परिसर एक कार्यक्रम की वजह से छावनी के रूप में तब्दील था, उसी समय पेशी में आया एक कैदी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला. गौरतलब है कि प्रदेश में अभियुक्तों का इसी तरह पुलिस अभिरक्षा से भागना बदस्तूर जारी है. इस पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है. पिछले दिनों भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं.
Share this article

यह भी पढ़े

फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट का धंधा पांव पसारता जा रहा है,फंसी ये 11 एक्ट्रेस

पति ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पत्नी ये क्या कर बैठी...

सास को दामाद से हुआ इश्क, शादी करती लेकिन...