Looks like you've blocked notifications!

BJP विधायक पर विधवा से दुष्कर्म का आरोप

भदोही (उत्तर प्रदेश)। राज्य के बजट सत्र से सिर्फ दो दिन पहले भदोही जिले की एक विधवा ने भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी व छह अन्य पर सालों से यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इस घटना से सत्तारूढ़ योगी आदित्यनाथ सरकार की परेशानी बढ़ने की संभावना है।भदोही के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राम बदन सिंह ने कहा, "महिला भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी के भतीजे से 2014 में मिली। उसका कहना है कि उनके द्वारा उसका शादी के बहाने कई सालों से शोषण किया गया। महिला के पति की 2007 में मौत हो गई थी।"शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि भतीजे ने उसे 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान करीब एक महीने तक भदोही के एक होटल में रखा, जहां उससे विधायक व उसके परिवार के अन्य लोगों ने दुष्कर्म किया।मामले को आगे की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंप दिया गया है।मामला अभी दर्ज किया जाना है।उत्तर प्रदेश का बजट सत्र गुरुवार को शुरू हो रहा है। (आईएएनएस)
Share this article

यह भी पढ़े

पति ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पत्नी ये क्या कर बैठी...

फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट का धंधा पांव पसारता जा रहा है,फंसी ये 11 एक्ट्रेस

सास को दामाद से हुआ इश्क, शादी करती लेकिन...