Looks like you've blocked notifications!

जयपुर के सोडाला में बुजुर्ग सहित दो जनों ने की आत्महत्या

जयपुर। सोडाला इलाके में बुजुर्ग व्यक्ति सहित दो जनों ने आत्महया कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पुलिस ने बताया कि मृतक त्रिभुवन (26) पुत्र रामकिशन गणपति विहार सोडाला का रहने वाला था। घटनाक्रम के मुताबिक, रात को उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजन कमरे में उसे बुलाने पहुंचे, तो त्रिभुवन फंदे से लटका मिला। परिजनों ने तुरंत फंदा काटकर उसे नीचे उतारा और तुरंत एसएमएस अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मेडिकल इत्तला पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि त्रिभुवन मजदूरी का काम करता था। इधर, आजाद नगर सोडाला निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग आशु सिंह ने आत्महत्या कर ली। वह सिरसी रोड पर टैंट हाउस चलाते थे। घटनाक्रम के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे उसने अपने घर पर विषाक्त का सेवन कर लिया। तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे तुरंत एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई। मृतक के पास से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें लिखा है कि सिरसी रोड पर रहने वाले कुछ लोग मुझे परेशान कर रहे है। जिसक कारण मैं अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं।
Share this article

यह भी पढ़े

पति ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पत्नी ये क्या कर बैठी...

सास को दामाद से हुआ इश्क, शादी करती लेकिन...

फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट का धंधा पांव पसारता जा रहा है,फंसी ये 11 एक्ट्रेस