करनाल।
पुलिस ने ट्रक से उड़ीसा भेजे गए 18 लाख रुपए के फेविकोल को बीच रास्ते
में गायब कर माल बेचने के मामले में आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर
लिया है। राजेन्द्र सिंह अपने ट्रक में अंबाला जिले के मोहड़ा गांव के पास से
18 लाख रूपये का फैविकोल भरकर कटक उड़ीसा के लिए रवाना हुआ । उसके ट्रक में
कोई दिक्कत आने की वजह से उसने करनाल में अपने ट्रक का काम करवाया। उसने
11 मार्च को ट्रक को जाटो गेट के सामने मेन रोड़ पर खड़ाकर दिया। साथ ही
उसने थाना शहर करनाल में शिकायत दर्ज करा दी कि रात को खड़े ट्रक से कोई
उसका माल चुरा कर ले गया। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर फेविकोल
से भरा ट्रक यूपी से बरामद किया । आरोपी ने बताया कि उसने इसमें से फेविकोल
से भरे 15 बाक्स किसी अज्ञात व्यक्ति बेच दिए थे, ताकि वह अपना खर्चा चला
सके । पुलिस ने ट्रक और 943 बाक्स फेविकोल बरामद कर लिया गया है ।