जयपुर। शास्त्री नगर थाना पुलिस व डीएसटी उत्तर की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर शनिवार को पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए बदमाश स्मैक का नशा करने के बाद शहर में चोरी व लूट की वारदातों को अंजाम देते है, जिसके कब्जे से चोरी व लूट का माल भी बरामद किया गया है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सलमान उर्फ गट्या (23) ईश्वर नगर मंडा रोड कालवाड रोड हाल धोबी वाली गली झोटवाडा, जावेद खान (27) संजय नगर-सी झोटवाडा, मोहम्मद समीर उर्फ अखली (20) मुनावर बंधा बस्ती नाहरी का नाका शास्त्री नगर, मोहम्मद इरफान (21) बंगाली बस्ती नाहरी का नाका शास्त्री नगर हाल संजय नगर-डी झोटवाडा और मोहम्मद शाहरूख (20) गुलाबपुरा भीलवाडा हाल नाहरी का नाका शास्त्री नगर का रहने वाला है। मुखबिर की सूचना पर पांचों बदमाशों को पकड़ा गया है। जिनके कब्जे से शास्त्री नगर व मानसरोवर इलाके से चुराई दो बाइक, ई-रिक्शा की चार बैटरियां व लूटे गए तीन मोबाइल बरामद किए गए है। पूछताछ में आरोपित ने स्मैक आदि के नशे के लिए चोरी व लूट की वारदात को अंजाम देना बताया है। औने-पौने दामों में बेचान कर स्मैक खरीदते है। नशा करने के बाद ही शहर के विभिन्न इलाकों में दर्जनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।