Looks like you've blocked notifications!

पहले की दोस्ती, फिर शादी का वादा कर लूटता रहा दो साल तक अस्मत

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक बार फिर हनी ट्रैप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला बजाज नगर थाना इलाके का है। हालांकि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक बजाज नगर इलाके में रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि वह श्रीराम डिपार्टमेंटल में पिछले दो साल से कार्य कर रही है। इस दौरान डिपार्टमेंटल स्टोर के मालिक मनीष पुरसवानी ने पीड़िता के साथ पहले दोस्ती गांठ ली। आरोपी मनीष की शादी नही हो रही थी, ऐसे में दोस्ती की आड़ में मनीष ने शादी का वादा करते हुए पीड़िता के साथ दो साल तक यौन शोषण किया। लेकिन बाद में जब मनीष की सगाई हो गई और आरोपी ने पीड़िता के साथ शादी करने से मना कर दिया। इस पर पीड़िता ने इस्तागासा के जरिए बजाज नगर थाने में आरोपी मनीष के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मनीष ने भी पीड़िता दोस्ती की आड़ में ब्लैकमेल कर 60 लाख रूपए मांगने का आरोप लगाया है। मनीष का आरोप है कि रूपये नही देने पर युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करने की धमकी। हालांकि पुलिस ने आरोपी मनीष से पीडिता की ओर से मांगी गई 60 लाख रूपए की डिमांड का सबूत मांगा है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता और आरोपी मनीष से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
Share this article

यह भी पढ़े

फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट का धंधा पांव पसारता जा रहा है,फंसी ये 11 एक्ट्रेस

सास को दामाद से हुआ इश्क, शादी करती लेकिन...

पति ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पत्नी ये क्या कर बैठी...