Looks like you've blocked notifications!

जयपुर के श्याम नगर में दुकान धधकी, आग से दहशत

जयपुर। श्याम नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दुकान में आग लगने से दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया।पुलिस ने बताया कि न्यू सांगानेर रोड पर आईसीआईसी बैंक के पास स्थित एक दुकान में सुबह करीब साढ़े 9 बजे आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में दुकान को अपने आग्रोश में ले लिया। दुकान से भीषण आग की लपटों को उठाता देखकर इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चार दमकलों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है आग से दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस प्रथमदृष्टया आग शोर्ट सर्किट से लगना मान रही है।
Share this article

यह भी पढ़े

फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट का धंधा पांव पसारता जा रहा है,फंसी ये 11 एक्ट्रेस

सास को दामाद से हुआ इश्क, शादी करती लेकिन...

पति ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पत्नी ये क्या कर बैठी...