Looks like you've blocked notifications!

भीड़ हटाने के लिए बैंक के गार्ड ने किए फायर

बुढलाडा(मानसा)। देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी की गई नोटबंदी से देश के सभी बैंकों के बाहर लगी कतारें अब सरदर्दी का कारण बन चुकी है। जिसके चलते विभिन्न प्रकार की घटनाएं सामने आ रही है। इसी की एक ताजा मिसाल मंगलवार को बुढलाडा शहर के एचडीएफसी बैक बाहर अपने खातों में से पैसे निकलवाने आए लोगों की भीड़ को तितर-बित्तर करने के लिए बैक के सुरक्षा गार्ड द्वारा हवाई फायर करने से मिलती है। जानकारी अनुसार मंगलवार की सुबह बुढलाडा शहर के एचडीएफसी बैक बाहर अपने खातों में से पैसे निकलवाने आए लोगों की भीड़ देख कर आवेश में आए वहां तैनात बैक के सुरक्षा गार्ड ने अपनी सरकारी गन से तीन हवाई फायर कर दिए जिससे बैंक समक्ष खड़े लोगों में खलबली मच गई लोग इधर उधर दौडऩे लगे। घटना में भले ही कोई जानी नुकसान नहीं हुआ मगर आस पास के लोगों में सहम फैल गया। लेकिन वहां एकत्र भीड़ में फैली हलचल दौरान बैंक के शीशे टूट गए। घटना की सूचना प्राप्त होते ही डीएसपी बुढलाडा गुरप्रीत सिंह पहुंचे व बैंक समक्ष घटना का जायजा लिया। तथा मामला शांत किया, एवं स्थिति काबू में होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मामले में हवाई फायर करने वाले सुरक्षा गार्ड से पूछताछ की जा रही है। इस मौके स्थानीय लोगों ने उक्त बैैंक के प्रबंधकों पर आरोप लगाए कि कैश होते हुए भी लोगों को परेशान किया जा रहा है। इस पर बैक प्रबंधकों का कहना था कि भले ही लोगों को उनकी सहूलीयतें प्रदान करने के लिए हम बैठे है मगर लोग हमें सहयोग देने की बजाए झगड़ा करते नजर आते है। अवैध संबंध का शक, बदसूरत बनाने के लिए काटी पत्नी की नाक
Share this article

यह भी पढ़े

सास को दामाद से हुआ इश्क, शादी करती लेकिन...

पति ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पत्नी ये क्या कर बैठी...

फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट का धंधा पांव पसारता जा रहा है,फंसी ये 11 एक्ट्रेस