Looks like you've blocked notifications!

कार में अवैध अफीम तस्करी कर रहे था पंजाब का होमगार्ड हैड कांस्टेबल, दो गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। जिले की सदर निम्बाहेड़ा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए एक कार में अवैध रूप से परिवहन की जा रही 8 किलो 240 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर पंजाब होमगार्ड के हैड कांस्टेबल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त व परिवहन एवं भण्डारण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के तहत एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनीप्रसाद के मार्गदर्शन में थानाधिकारी विरेन्द्र सिंह के निर्देश पर शनिवार को भगवत सिंह इंचार्ज थाना सदर निम्बाहेडा मय जाप्ता द्वारा नीमच - चित्तौड़गढ़ हाईवे पर नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान नीमच की तरफ से एक कार आई। जिसको संदिग्ध प्रतीत होने पर रूकवा कर चैक किया तो कार की डिग्गी में 8 प्लास्टिक की थैली में कुल अवैध अफीम 8 किलो 240 ग्राम मिली। जिसे जब्त कर अवैध अफीम परिवहन करने वाले वाहन चालक पंजाब होमगार्ड के हैड कांस्टेबल झण्डुवाला थाना गुरू हरसाय जिला फिरोजपुर (पंजाब) निवासी हरजिन्द्र सिंह पुत्र अजायब सिंह उर्फ अजीब सिंह प्रजापति एंव उसके साथी फताकेरा थाना लम्बी जिला मुक्तसर साहिब (पंजाब) निवासी गुरलाभ सिंह पुत्र इन्द्र सिंह मजवी सिख को अवैध अफीम परिवहन करने के आरोप में गिरफतार किया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपियों से अवैध अफीम खरीद फरोख्त के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है।
Share this article

यह भी पढ़े

फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट का धंधा पांव पसारता जा रहा है,फंसी ये 11 एक्ट्रेस

पति ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पत्नी ये क्या कर बैठी...

सास को दामाद से हुआ इश्क, शादी करती लेकिन...