Looks like you've blocked notifications!

हिस्ट्रीशीटर भजनलाल के ठिकानों पर पुलिस की दबिश, बिना कागजात के 17 वाहन जब्त

जालोर। भीनमाल के हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर भजनलाल को पकड़ने के लिए भीनमाल पुलिस टीम ने उसके कई ठिकानों पर दबिश दी। जिसमें बिना कागजात के 17 वाहन जब्त किए गए। एसपी मोनिका सेन ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर भजनलाल बिश्नोई अपने घर पुनासा आया हुआ है। सूचना पर एडिशनल एसपी रामेश्वर लाल व सीओ हिम्मत सिंह चारण के सुपरविजन में एसएचओ भीनमाल लक्ष्मण सिंह चंपावत, डीएसटी प्रभारी लालाराम, एसएचओ रानीवाड़ा सवाई सिंह, एसएचओ रामसिन अरविंद कुमार, एसएचओ सायला प्रदीप डांगा, एसएचओ बिशनगढ़ बाबूलाल व एसएचओ चितलवाना पदमाराम की टीम गठित की गई। सूचना के अनुसार टीमों ने हार्डकोर क्रिमिनल भजनलाल बिश्नोई पुत्र केसाराम के घर और उसके रुकने के संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी, मगर वह नहीं मिला। इस दौरान आरोपी के निवास और संदिग्ध स्थानों की तलाशी में कुल 17 वाहन बिना कागजात के जब्त किए गए। इन वाहनों में चार ट्रैक्टर, दो-दो स्कॉर्पियो, बोलेरो पिकअप व बोलेरो कैंपर, एक क्रेटा कार, 4 बाइक और दो स्कूटी है।
Share this article

यह भी पढ़े

पति ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पत्नी ये क्या कर बैठी...

फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट का धंधा पांव पसारता जा रहा है,फंसी ये 11 एक्ट्रेस

सास को दामाद से हुआ इश्क, शादी करती लेकिन...