Looks like you've blocked notifications!

अवैध शराब तस्करों और तंबाकू उत्पाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

जयपुर। जयपुर पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान शराब तस्करों और तंबाकू उत्पाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है जिसके चलते हरमाडा थाना इलाके में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।थाना इंचार्ज रमेश सैनी ने बताया की लॉकडाउन के दौरान तंबाकू उत्पाद व शराब पर प्रतिबंध होने के बावजूद भी कुछ लोग दोगुने,तिगुनी मुनाफाखोरी के चक्कर में अवैध रूप से शराब तंबाकू उत्पाद का बेचान कर रहे हैं । जिससे पुलिस को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने भूरा टीबा कच्ची बस्ती हरमाडा से 126 देसी पव्वे जप्त किये है। जबकि वही सूर्यावाटिका बस स्टैंड के पास अवैध रूप से तंबाकू उत्पाद बेचते हुये राजेंद्र सिंह राजपूत निवासी ग्राम चिराना उदयपुरवाटी जिला झुंझुनू को गिरफ्तार किया है।इधर मुरलीपुरा थाना पुलिस ने कोरोना महामारी के दौरान अवैध मादक पदार्थ बीडी ,सिगरेट व गुटखा बेचते हुए एक आरोपी अनिल जैन निवासी एसपी हाल तिवाडी मार्केट मुरलीपुरा को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बीडी ,सिगरेट व गुटखा बरामद किया गया है। वहीं कानोता थाना पुलिस ने बीडी ,सिगरेट व गुटखा बेचते हुए दुकानदान अरूण निवासी जामडोली और दीनदयाल निवासी नायला रोड को गिरफ्तार उनके पास से बीडी ,सिगरेट व गुटखा बरामद किया गया है।वहीं शिवदासपुरा थाना पुलिस ने गांव बगरिया सीतापुरा में हथकढ़ शराब की भट्टियों को नष्ट कर लगभग 10 हजार लीटर वॉश नष्ट किया है।पुलिस के अनुसार अवैध हथकढ़ शराब को बेचने के लिए बुधराम मीणा निवासी ठाकुर की ढाणी गांव बगरिया अपनी मोटरसाइकिल पर बेचने के लिए जा रहा है । जिस पर नाकाबंदी के दौरान तस्कर बुधराम मीणा को एक बड़ी जरीकेन अवैध हथकढ़ देसी कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है मुलजिम को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने दो दिन का पुलिस रिमांड सौपा है। आरोपित से शराब तस्करी के बारे में पूछताछ की जाएगी कि और कौन-कौन व्यक्ति शराब तस्करी में लिप्त हैं और कहां-कहां सप्लाई हो रही है इस बारे में पूछताछ की जाएगी।
Share this article

यह भी पढ़े

सास को दामाद से हुआ इश्क, शादी करती लेकिन...

फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट का धंधा पांव पसारता जा रहा है,फंसी ये 11 एक्ट्रेस

पति ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पत्नी ये क्या कर बैठी...