Looks like you've blocked notifications!

बिहार के बेतिया में मोबाइल छीनने वाले की बेरहमी से पिटाई, पुलिस ने छुड़ाया

पटना। बिहार के बेतिया में शुक्रवार को कथित तौर पर मोबाइल छीनने वाले एक व्यक्ति को मौके से भाग नहीं पाने पर भीड़ ने बेरहमी से पीटा। बेतिया के निवासी पिछले कुछ महीनों से मोबाइल और चेन स्नेचिंग की समस्या का सामना कर रहे हैं। नगर थाना अंतर्गत मुहर्रम क्षेत्र में शुक्रवार को बाइक सवार दो झपटमारों ने एक व्यक्ति का मोबाइल छीनने का प्रयास किया।स्थानीय लोगों ने उनका पीछा किया और मुहर्रम चौक पर बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, बाइक चला रहा युवक तो फरार हो गया, लेकिन पिछली सीट पर सवार स्नैचर को पकड़ लिया गया और उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।कस्बा थाने के एसएचओ राजीव कुमार ने कहा कि स्थानीय निवासियों द्वारा एक लुटेरे पिटाई की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचर उसे बचाया। आरोपी स्नैचर गिरोह का सक्रिय सदस्य था। लुटेरों में से एक मौके से भागने में कामयाब रहा। हम उसकी तलाश कर रही हैं। उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।(आईएएनएस)
Share this article

यह भी पढ़े

सास को दामाद से हुआ इश्क, शादी करती लेकिन...

फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट का धंधा पांव पसारता जा रहा है,फंसी ये 11 एक्ट्रेस

पति ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पत्नी ये क्या कर बैठी...