Looks like you've blocked notifications!

जयपुर में बदमाशों ने हवाई फायर कर फैलाई दहशत

जयपुर। राजधानी के सांगानेर थाना इलाके में बदमाशों द्वारा ने जबरन मकान खाली कराने के लिए हवाई फायर कर दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। वहीं इस दौरान मकान पर पत्थर फेंक जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस संबंध में पीडित की ओर से शनिवार को थाने में मामला दर्ज करवाया है।पुलिस के अनुसार फायरिंग की वारदात तिरूपति बालाजी नगर में हुईए जहां बाबूलाल यादव अपने परिवार के साथ मकान न बर जी.57 में रहता है। जिसका कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर बदमाश उसके घर पहुंचे। बदमाश गिर्राज मीना व उसके साथियों ने मकान को खाली करने को कहा । जब परिजनों इसका विरोध किया तो वे मारपीट पर उतारू हो गए। बाद में घर से बाहर निकलते ही हवाई फायर कर किए तथा धमकी दी मकान खाली नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। हवाईफायर से बालाजी नगर में दहशत फैल गई। इस पीडित ने मामला दर्ज करवाया है जिसमें मुख्य आरोपी गिर्राज मीना व अन्य को नामजद किया है।पुलिस के अनुसार पीडित ने बताया कि आरोपी हवाई फायर के बाद जाते समय आरोपियों ने मकान पर पत्थर भी फेंके। पत्थरों से मकान का दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान महिलाएं व छोटे .छोटे बच्चे घर के अंदर कमरों में दुबक गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मकान मालिक ने क्षतिग्रस्त दरवाजा व आरोपियों की ओर से की गई फायरिंग के निशान व पत्थर भी पुलिस को दिखाए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।
Share this article

यह भी पढ़े

फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट का धंधा पांव पसारता जा रहा है,फंसी ये 11 एक्ट्रेस

पति ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पत्नी ये क्या कर बैठी...

सास को दामाद से हुआ इश्क, शादी करती लेकिन...