Looks like you've blocked notifications!

फेसबुक पर प्यार, होटल में दुष्कर्म

जयपुर। फेसबुक पर दोस्ती गांठकर एक युवती को होटल में बुलाकर नशीला पदार्थ खिलाकर दुुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडि़ता ने विद्याधर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि अंबाबाड़ी निवासी 25 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज कराया है कि वर्ष 2013 में उसकी फेसबुक पर गुजरात निवासी शैलेन्द्र से दोस्ती हुई थी। लंबे समय से बातचीत करने के बाद कुछ दिन पहले आरोपित शैलेंद्र जयपुर पहुंचा। जहां उसने युवती को मिलने होटल में बुलाया। मिलने पहुंची युवती को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इससे वह अचेत हो गई, बेहोशी की अवस्था में आरोपित ने उसकी आबरू को तार-तार किया। इस दौरान आरोपित ने अश्लील क्लिपिंग बना ली। जिसके जरिए वह युवती को बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। परेशान होकर पीडि़ता ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Share this article

यह भी पढ़े

सास को दामाद से हुआ इश्क, शादी करती लेकिन...

फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट का धंधा पांव पसारता जा रहा है,फंसी ये 11 एक्ट्रेस

पति ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पत्नी ये क्या कर बैठी...