Looks like you've blocked notifications!

साइबर ठग मस्त, पुलिस पस्त

जयपुर। राजधानी में साइबर क्राइम बढता ही जा रहा है। पुलिस भी इन साइबर क्राइम करने वाले ठगों को पकडने में नाकाम नजर आ रही है। एक बार ऐसा ही देखने को मिला है जहां साइबर ठग ने तीन खातों की जानकारी लेकर एक लाख 47 हजार रुपए की नकदी निकाल ली। पहला मामला सामने आया है गांधी नगर थाना इलाके मे। पुलिस के अनुसार राजेश बेनीवाल डीवीएन हॉस्टल राजस्थान विश्व विधालय ने मामला दर्ज करवाया कि उसके पास आठ जनवरी को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और खुद को बैक अधिकारी बताते हुए हर साल खाते का वैरिफिकेशन किया जाता है। इस बार भी खाते का वैरिफिकेशन करने के लिए फोन किया गया है। इसके लिए खाते सहित एटीएम की सम्पूर्ण जानकारी देनी होगी। इस पर पीड़ित उसकी बातों में आ गया और खाते की जानकारी बता दी। कुछ ही देर बाद उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि खाते से उसके खाते से कई बार में साढे 19 हजार रुपए की नकदी आॅनलाइन निकाली गई है। गणेश मार्ग बापू नगर की रहने वाली सोनल गुप्ता गांधी नगर थाने में मामला दर्ज करवाया कि 19 जनवरी की शाम को उसके पास एक व्यक्ति ने फोन किया और और खुद को एयरटेल कम्पनी का मैनेजर बताते हुए बातों में फंसाया और सिम को आधार कार्ड व खाते से जोड़ने जैसी बाते कह कर सिम नम्बर सहित खाते की जानकारी लेकर खाते से एक लाख रुपए की नकदी निकाल ली। इस ठगी क पता मोबाइल पर मैसेज आने से चला तो वह थाने शनिवार को मामला दर्ज करवाया गया।वहीं दुसरा मामला सामने आया है मालवीय नगर थाना इलाके का। पुलिस के अनुसार संजय निवासी सत्कार शॉपिंग सेन्टर मालवीय नगर ने मामला दर्ज करवाया कि उसके पास 17 जनवरी को एक अज्ञात व्यक्ति ने फाने कर खुद को बैक अधिकारी बताते हुए खाते को आधार कार्ड से जोड़ने की कह कर खाते की जानकारी ली और खाते से साढे 27 हजार रुपए की नकदी निकाल ली।
Share this article

यह भी पढ़े

पति ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पत्नी ये क्या कर बैठी...

फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट का धंधा पांव पसारता जा रहा है,फंसी ये 11 एक्ट्रेस

सास को दामाद से हुआ इश्क, शादी करती लेकिन...