Looks like you've blocked notifications!

जयपुर में बेसमेंट खुदाई के दौरान ढही मिट्टी, मजदूर की मौत

जयपुर। गांधी नगर इलाके में स्थित एसएमएस स्कूल में बेसमेंट खुदाई के दौरान सोमवार दोपहर मिट्टी ढहने से दो मजदूर दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम की मदद से दोनों को बाहर निकाला। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि एसएमएस स्कूल में सोमवार को बेसमेंट खुदाई का काम किया जा रहा था। दोपहर करीब सवा तीन बजे खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से काम कर रहे दो मजदूर दब गए। मजदूरों के दबने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम की मदद से मिट्टी हटवाकर दोनों मजदूरों को बाहर निकाला। गंभीरावस्था में दोनों मजदूरों को अस्पताल भिजवाया गया। जहां इलाज के दौरान मजदूर रामबाबू (50) निवासी बिहार की मौत हो गई, जबकि दूसरे मजदूर मोहनदास को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई।
Share this article

यह भी पढ़े

फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट का धंधा पांव पसारता जा रहा है,फंसी ये 11 एक्ट्रेस

सास को दामाद से हुआ इश्क, शादी करती लेकिन...

पति ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पत्नी ये क्या कर बैठी...