Looks like you've blocked notifications!

क्लिनिक से एटीएम चोरी कर रुपए निकालने के आरापे में एक गिरफ्तार

जयपुर। रामगंज थाना पुलिस ने शनिवार को एटीएम चोरी कर खाते से रुपए निकालने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपी से किसी प्रकार की कोई बरामदगी नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आरिफ अली (31) निवासी नाग की तलाई दिल्ली रोड है। मामला शिवानी क्लीनिक पर गत 28 मार्च का था। वहां उसने अपनी बेटी के इलाज की बात कही। उसके बाद वह वहीं बैठा रहा। बाद में वह क्लीनिक पर रखे काउंटर की दराज से तीन एटीएम और छह हजार रुपए लेकर फरार हो गया। एक एटीएम के पीछे पिन नंबर लिखे होने के कारण उसने खाते से करीब 40 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने बैंक से मिले फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने एटीएम जलमहल की पाल पर फेंकने की बात स्वीकार की है।
Share this article

यह भी पढ़े

फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट का धंधा पांव पसारता जा रहा है,फंसी ये 11 एक्ट्रेस

पति ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पत्नी ये क्या कर बैठी...

सास को दामाद से हुआ इश्क, शादी करती लेकिन...