Looks like you've blocked notifications!

रेप मामले में यूपी के बीजेपी विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राम दुलार के खिलाफ आठ साल पुराने दुष्कर्म के मामले में एक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। विधायक राम दुलार के बार-बार समन करने के बाद भी अदालत में पेश नहीं होने पर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राहुल मिश्रा ने गुरुवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया।अदालत ने विधायक को 23 जनवरी को कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया है।सहायक जिला सरकारी वकील सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि म्योरपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 4 नवंबर, 2014 को पुलिस में शिकायत की थी कि तत्कालीन ग्राम प्रधान के पति राम दुलार ने उसकी बहन को धमकी देकर कई बार बलात्कार किया था।त्रिपाठी ने कहा कि अदालत ने राम दुलार को कई बार समन जारी किया लेकिन वह स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पेश नहीं हुए।--आईएएनएस
Share this article

यह भी पढ़े

फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट का धंधा पांव पसारता जा रहा है,फंसी ये 11 एक्ट्रेस

सास को दामाद से हुआ इश्क, शादी करती लेकिन...

पति ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पत्नी ये क्या कर बैठी...