Looks like you've blocked notifications!

पशु व्यापारियों से मारपीट, अस्पताल में भर्ती कराया

फतेहाबाद। गांव सिरढान मे दो पशु व्यापारियों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। दोनों घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई हैं । दोनों पशु व्यापारी गांव अयाल्की के रहने वाले है।घायलों ने बताया कि वह पशुओं के व्यापार का काम करते है। कल उनकी ओर से गांवो सिरढान में एक भैंस के कट्टे का सौदा तय किया गया था, जिसकी एवज में उन्होंने कट्टे के मालिक को 500 रूपये पेशगी के तौर पर दे दिए थे। आज जब वह कट्टे को लेने के लिए गए तो कट्टे के मालिक ने उन्हे पैसे और कट्टा देने से मना कर दिया। जब उनकी ओर से इस बात का विरोध किया गया तो पशु मालिक और उसके भाई की ओर से उनकी पिटाई की गई। जिसके बाद अब उनका इलाज फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। उनकी ओर से मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।
Share this article

यह भी पढ़े

सास को दामाद से हुआ इश्क, शादी करती लेकिन...

पति ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पत्नी ये क्या कर बैठी...

फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट का धंधा पांव पसारता जा रहा है,फंसी ये 11 एक्ट्रेस