Looks like you've blocked notifications!

महिला से दुष्कर्म के आरोप में 2 कैब ड्राइवर गिरफ्तार

बेंगलुरु । कर्नाटक की राजधानी में 25 वर्षीय एक राहगीर महिला को घर तक छोड़ने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दो कैब चालकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बल्लारी के अखिलेश और हासन के दीपू के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक, घटना तीन दिन पहले की है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला शाम पांच बजे ईजीपुरा गई थी।जब वह घर पहुंचने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रही थी, तभी आरोपी दो बाइक पर आए और पीड़िता को आश्वस्त किया कि वे उसे घर तक छोड़ देंगे।बाद में आरोपी महिला को हुस्कर के पास एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।आरोपी ने महिला को बंदी बनाकर रखा, लेकिन पीड़िता किसी तरह भागने में सफल रही और उसने शिकायत दर्ज कराई।विवेकनगर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।--आईएएनएस
Share this article

यह भी पढ़े

सास को दामाद से हुआ इश्क, शादी करती लेकिन...

फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट का धंधा पांव पसारता जा रहा है,फंसी ये 11 एक्ट्रेस

पति ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पत्नी ये क्या कर बैठी...