Looks like you've blocked notifications!

राजस्थान में अपराध प्रकरणों में 14.21 प्रतिशत की कमी - डीजीपी

जयपुर। पुलिस मुख्यालय में सोमवार को महानिदेशक एम.एल.लाठर ने वार्षिक अपराध को लेकर प्रेसवार्ता को संबोधित किया। डीजीपी लाठर ने बताया कि वर्ष 2020 में भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों में वर्ष 2019 की तुलना में 14.21 प्रतिशत की कमी हुई। हत्या के प्रकरणा में 3.62 प्रतिशत एवं हत्या के प्रयास में 8.24 प्रतिशत वृद्धि हुई है, वहीं अपहरण में 22.64 प्रतिशत की कमी हुई है। वहां के एसपी व आईजी को इसके कारणों की समीक्षा करने के निर्देश दिए है। जघन्य अपराधों में चालानी प्रतिशत 97-99 प्रतिशत रहा है। संपत्ति संबंधी अपराधों में 27.81 प्रतिशत कमी हुई है। वर्ष 2020 के अंत में प्रकरणों की पैडेसी 20.63 प्रतिशत रही है। एक वर्ष से अधिक अवधि से लम्बित 6427 प्रकरणें का निस्तारण वर्ष 2020 में किया गया। आदतन अपराधियों पर निगरानी रखते हुए रिकॉर्ड के आधार पर वर्ष 2020 में 568 नवीन हिस्ट्रीशीटर खोली गई।
Share this article

यह भी पढ़े

फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट का धंधा पांव पसारता जा रहा है,फंसी ये 11 एक्ट्रेस

पति ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पत्नी ये क्या कर बैठी...

सास को दामाद से हुआ इश्क, शादी करती लेकिन...