बरेली। अपराधियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। बुलंदशहर गैंगरेप पर बवाल अभी थमा भी नहीं है और ऐसी ही एक घटना बरेली में घट गई। मंगलवार को एनएच 24 से थोडी ही दूरी पर एक स्कूल टीचर के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बरेली के सीबी गंज इलाके के पास की है। कार से आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक की नोक पर एक प्राइवेट स्कूल में पढाने वाली 19 वर्षीय युवती से गैंगरेप किया।