Looks like you've blocked notifications!

UPPSC में 799 पदों के लिए वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) में कई पदों के लिए वैकेंसी निकली है। आयोग की ओर जारी विज्ञप्ति के अनुसार लेक्चरार, प्रोफेसर और कई पदों पर आवेदन मांगे है। इन पदों के लिए योग्य और आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। पदों की जानकारी- भर्ती में 718 लेक्चरार, 47 प्रोफेसर और अन्य पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।पे स्केल : लेक्चरार को 15600-39100 रुपये, प्रोफेसर को 37400-67000 रुपये पेस्केल दी जाएगी। इन पदों को आरक्षण के आधार पर विभाजित किया गया है।योग्यता : लेक्चरार पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 55 फीसदी के साथ मास्टर किया होना आवश्यक है और नेट भी किया होना आवश्यक है। वहीं प्रोफेसर पद पर एमएससी किए हुए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।अंतिम तारीख : 24 नवंबर 2017
Share this article